स्वच्छता अभियान चलाने की अपील
शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बै
By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 11:02 PM (IST)
शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। नगर प्रभारी संजय गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने बार्डो व मुहल्लों में आम जनमानस के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता रैली निकालने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष रामलड़ैते कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम गांधी जयंती पर प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष ने नगर प्रभारी संजय गुप्ता व भाजयुमो नगर अध्यक्ष पवन कुमार व सरनजीत उर्फ शेरा को सौंपी। उधर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पवन कुमार ने साथियों साथ स्वच्छता राष्ट्रीय मिशन से जुड़ने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें