Move to Jagran APP

स्कूलों में फूंका रावण, मनाया दशहरा

शाहजहांपुर : विभिन्न स्कूलों में दशहरा मनाया गया। कुछ स्कूलों में जहां रामलीला खेली गई। वहीं कुछ स्क

By Edited By: Published: Wed, 01 Oct 2014 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2014 10:55 PM (IST)
स्कूलों में फूंका रावण, मनाया दशहरा

शाहजहांपुर : विभिन्न स्कूलों में दशहरा मनाया गया। कुछ स्कूलों में जहां रामलीला खेली गई। वहीं कुछ स्कूल में जन जागरुकता रैली भी निकाली गई।

loksabha election banner

रायन इंटरनेशनल स्कूल में एक रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय बेटी बचाओ तथा प्रदूषण मुक्त समाज रहा। इस अवसर पर सभागार में बच्चों ने वाद-विवाद, कहानी, कविता लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में जागरुकता अभियान के अंतर्गत बच्चों ने शहर की मुख्य सड़कों पर स्लोगन पट्टिका लेकर रैली निकाली। रैली घंटाघर से शुरू होकर कोतवाली पहुंची। यहां बच्चों को भ्रूण हत्या के विषय में समझाया। इसी क्रम में बच्चों को प्रदूषण मुक्त समाज का आदर्श वाक्य का नारा दिया। इसमें शहर वासियों ने प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। रैली में लायंस क्लब महिला संगठन की महिलाएं भी शामिल हुई। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत एडीएम पीके श्रीवास्तव ने सबसे पहले हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्या वर्षा अग्रवाल ने अभ्यागत को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में विजयादशमी पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने श्रीरामलीला के दृश्यों का प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नौ देवियों का आवाहन करते हुए देवी आराधना की गई। रामायण आधारित विभिन्न दृश्यों को झांकी प्रस्तुत की गई। रामजन्म, राम के गुरुकुल जाने का दृश्य, वन में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, राम स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण, रावण वध के दृश्य सुसज्जित किए गए। विद्यालय प्रागंण में रावण पुतला दहन किया गया। आरती उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। अंत में मुख्य अतिथि डीआइओएस डा.विनय मोहन वन ने बच्चों को संबोधन में कहा भारतीय संस्कृति पर्व से बच्चों को अवगत कराना पुनीत कार्य है। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं। निदेशक अरूण खंडेलवाल ने श्रीराम के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। प्रधानाचार्या उज्ज्वला सिन्हा ने बच्चों से आदर्शो के रास्ते पर चलकर देश का नाम रोशन करने की सलाह दी। संचालन शिक्षक हेमंत अनेजा व अमित कश्यप ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

डॉन एंड डोना कांवेंट में अनेकता में एकता का संदेश देते हुए भारतीय विरासत कार्यक्रम तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र आदि राज्यों की सांस्कृतिक थाती को दर्शाया गया।

इस अवसर पर भावना वाजपेयी के निर्देशन में कृष्ण सुदामा जी के चरणों को धोने का दृश्य प्रस्तुत किया। इसमें अनुभव, अक्षिता, कशिश, वात्सल्य, आर्ची, अंबिका, श्वेतांक बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की। इसी क्रम में विनीत, राधारानी, फरहीन के निर्देशन में वंश, प्रशंसा ने गांधी दर्शन प्रस्तुत किया। निदा, अलीना, सफिया के निर्देशन में रम्शा, हीरा, अफ्फान, सफिया, अफीफा, जाफर, रेहान बच्चों ने मुस्लिम कल्चर को कव्वाली सहित प्रस्तुत किया। इसी क्रम में डीपी पांडेय, विपिन पांडेय, भावना वाजपेयी के निर्देशन में बच्चों ने जब रामलीला का मंचन किया तो बरबस अभिभावकों की आंखों में आंसू आ गए। रामलीला में सुयश, अदनान, गार्गी, अंकुर, अना, आकर्षित, स्पर्श, शिखर, रिया, तान्या, अंशिका, मानसी, नंदिनी बच्चों ने अभिनय किया। अंत में बच्चों सहित शिक्षिकाओं ने डांडिया डांस कर सभी की तालियां लूट लीं। डांडिया डांस में प्रधानाचार्या शमां जैदी, शिवा मिश्रा, मधुमिता सिंह, प्रियंका बियानी, प्रियंका राज, नैना आनंद, गरिमा सक्सेना, डा. सुखदेव, सुजाता गुप्ता, रिशा, शाजिया, शिवांचल, श्वेता, सुनीता, ओजसी, उज्मा, पायल खुराना आदि शामिल रहे। वहीं बच्चों में कनिका, अंबर, कृष्णा, तुईशा, गार्गी, नुपूर, अनुष्का, शगुन, समृद्धि, हर्षित, सौम्या, शुभ आदि शामिल रहे।

मुख्य अतिथि डा.इंदु अजनबी ने कविता पाठ किया। एक्टिविटी कोआर्डिनेटर शिवा मिश्रा ने बताया कि भारतीय विरासत कार्यक्रम का समापन 18 अक्टूबर को होगा। इसका उद्देश्य भारत की विविधता में एकता को दर्शाना है। संचालन शिवा मिश्रा व प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम उद्देश्य बताया। आभार प्रबंध निदेशक डा. मयंक पांडेय ने किया।

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल नवादा में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर केजी कक्षा के आर्यन पाल ने श्रीराम का आकर्षक वेश धारण करके जैसे ही रावण की नाभि पर वाण चलाया वैसे ही रावण का पुतला पटाखों के व तालियों के साथ धूधू कर जल उठा। इससे पहले स्कूल प्रबंधक मून जौहरी ने दशहरा मनाने के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए सत्य की राह पर चलने तथा असत्य व बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नील जौहरी, उप प्रधानाचार्य नितिन वाजपेयी, राजेश शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, अरविंद सागर, सौरभ मेहरोत्रा, पियंका मिश्रा, एकता गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, प्रीति सिंह, समरीन, शबनूर, नितिन, फरीद आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या स्वालेहा खान ने सभी को दशहरा व ईद की शुभकामनाएं देते हुए अवकाश की घोषणा की।

यूरो किड्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल सीताराम के जयकारों से गूंज उठा। बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की वेशभूषा में उपस्थित हुए। बच्चों के इस मोहक रूप को देखकर अभिभावकों के हृदय खुशी से भर गए। बच्चे श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। प्रधानाचार्या वृद्धि गुप्ता ने बच्चों को संक्षिप्त रामायण सुनाई। प्रोग्राम में आरती, ज्योति, गजाला, प्रियंका, सलोनी, श्रुतिका, मेघा, छवि, लीना, सवा, मोनिका, सुनीता, मान्या आदि का योगदान रहा। अंत में रावण का पुतला राम बने बच्चों द्वारा फूंका गया। अंत में डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने दशहरा अवकाश की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.