व्यापारियों ने जुलूस निकाल मांगा समर्थन
जलालाबाद : विद्युत कटौती के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी है। अनशनकारियों के समर्थन में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए जनसमर्थन मांगा। सामाजिक संगठनों ने बिजली कटौती के विरोध में आवाज बुलंद की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल के समर्थन में पालिकाध्यक्ष संजय पाठक के अलावा सभासदों ने तहसील पहुंचकर मुलाकात की। बसपा विधायक नीरज मौर्य ने समर्थन किया। बार एसोसिएशन के साथ ही नगर के दर्जनों व्यापारियों ने दुकानें बंदकर तहसील पहुंचकर समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया। उमस भरी गर्मी में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने लगी है। समर्थकों में विजय मिश्र, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश गुप्ता, आजाद गुप्ता, विनय कुमार, विकास गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, विश्वनाथ गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, राहुल गुप्ता व रामदास गुप्ता आदि थे।
बिजली समस्या में 48 घंटे में कोई सुधार न आने पर आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंदकर मुख्य चौराहे से रामताल रोड, बारा पत्थर चौराहा, सदर बाजार होते हुए जुलूस लेकर तहसील पहुंचे। व्यापारियों ने जुलूस के दौरान नागरिकों से आंदोलन की सफलता के लिए जनसमर्थन मांगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पंकज पांडेय, ब्रजेश गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, डाक्टर एसोसिएशन के डा. ब्रजेश गुप्ता, डा. रामशंकर अग्रवाल, डा. ओम प्रकाश वर्मा, डा. अंकुश शर्मा, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, अनुराग मिश्र, संतोष कुमार उपाध्याय, संजीव कुमार, शकील अहमद व भारत परिषद के गौरी शंकर त्रिवेदी, विनोद शर्मा, प्रशांत अग्निहोत्री, सुधीर कुमार, राजीव गुप्ता व दीपक पांडेय ने समर्थन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.कर्ण सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नवागंतुक उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव ने अनशनकारियों से मुलाकात कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार शुक्ल से दूरभाष पर वार्ता की।