विवाहिता ने जान देने की कोशिश की
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 12:35 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 12:35 AM (IST)
शाहजहांपुर : कृष्णा नगर कॉलोनी निवासिनी शालिनी (28) ने मंगलवार को घर में फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में महिला को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के प्रयास से शालिनी की हालत खतरे से बाहर आ सकी है। घटना के पीछे ससुरालियों की प्रताड़ना अहम वजह बतायी जा रही है। बताते हैं कि संयोग ही था कि शालिनी के फंदे पर लटकने की जानकारी परिजनों को हो गयी। थोड़ी चूक होने पर विवाहिता को बचा पाना किसी के वश में नहीं होता। घटना की भनक लगते ही पास-पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। बताते हैं कि शालिनी का उसके ससुरालियों से केस भी चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें