हादसे में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 12:18 AM (IST)
शाहजहांपुर : सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध ने दिल्ली से वापस आते समय दम तोड़ दिया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगंज निवासी 60 वर्षीय कमलेश कुमार फर्रुखाबाद में गंगा नहाने 12 जुलाई को गया था। वह गंगा से नहाकर बाइक से लौट रहा था। जलालाबाद क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घायल को दिल्ली ले जाते समय बरेली तथा रामपुर के बीच घायल ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें