पवन कुमार बने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष
शाहजहांपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में पवन कुमार को पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिये कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता व जिलामंत्री प्रभात सक्सेना ने संयुक्त रूप से पवन कुमार भाजयुमो का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है एवं आपसे पार्टी को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। श्री कुमार के नगर अध्यक्ष बनने पर वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, नवीन जोशी उर्फ सनी, आनन्द सहाय, सोनू, सरनजीन सिंह, अभय सिंह, अजय प्रताप सिंह, सुमित भदौरिया कमलेश कुमार, अर्पित सिंह, कुमार सहित दर्जनों लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।