गणेश प्रतिमा का गर्रा में विसर्जन
शाहजहांपुर : गणेश महोत्सव के दूसरे दिन घरों में स्थापित प्रतिमाओं का गर्रा नदी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। गणेश महोत्सव की शहर में चारों दिशाओं में धूम मची है। चौक व खिरनीबाग में स्थापित बड़ी प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देर सायं तक आते रहते हैं। दर्शन के उपरांत प्रसाद लेकर घर जाते हैं।
मान्यता है कि घरों में स्थापित की जाने वाली छोटी गणेश प्रतिमाओं को 24 घंटे के बाद नदी या तालाब में विसर्जन किया जाता है। चौक स्थित चारखंभा में अखिल खन्ना के घर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन परिजनों ने गर्रा नदी में किया। शशि टंडन, सुविधा टंडन, अर्पिता, शांति देवी ने अश्रुपूरित नेत्रों से गणपति का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान संगीता खन्ना, तुषार खन्ना, तनमय खन्ना, सोनू शर्मा, गोपाल खन्ना, हरिओम गुप्ता, विश्वा कपूर, राजीव खन्ना, विश्राम चवहाण, प्रकाश मोरे, सचिन माने, हनुमान मराठा, अनिल कदम, रूपेश मराठा, दिनेश वर्मा, अंकुर रस्तोगी, गौतम राठौर, शशिकांत घाड़के, पिंटू माली, मनोज शर्मा, राजेश कनौजिया, राजू यादव आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर