Move to Jagran APP

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं भारत परिषद कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Mon, 24 Jun 2013 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2013 10:23 PM (IST)
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं भारत परिषद कार्यकर्ता

शाहजहांपुर : भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी के विधि सलाहकार चंद्रभूषण पाण्डेय का कटरा चौराहे पर सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

कस्बे के मुहल्ला कायस्थान में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उत्पीड़न की घटनाएं आयेदिन प्रकाश में आती हैं। गुहार लगाने पर उत्पीड़न से बाज नहीं आती है। भारत विकास के कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करें। पुलिस उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के खिलाफ जरूरत पड़े तो आंदोलन छेड़ें। भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में अपना मोबाइल नम्बर भी बताया तथा कहा कि यदि कहीं पुलिस उत्पीड़न व भ्रष्टाचार का मामला संज्ञान में आता है तो उन्हें अवगत कराएं। पीड़ित की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा.वीके सिंह, प्रदेश महासचिव जावेद खां, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजनंदन त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह मौजूद थे। इससे पूर्व कटरा चौराहे पर कालीचरण शर्मा, महमूद रजा खां, लईक अहमद, राकेश कुमार गुप्ता, वसीम कुरैशी, कलीम अहमद, सरताज अहमद आदि ने स्वागत किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.