Move to Jagran APP

कथा के श्रवण से सुधरता है जीवन

संतकबीरनगर : बाबा कंकड़ेश्वरनाथ धाम में चल रहे गायत्री महायज्ञ में शनिवार को वृंदावन से पधारी मानस व

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:36 PM (IST)
कथा के श्रवण से सुधरता है जीवन
कथा के श्रवण से सुधरता है जीवन

संतकबीरनगर : बाबा कंकड़ेश्वरनाथ धाम में चल रहे गायत्री महायज्ञ में शनिवार को वृंदावन से पधारी मानस विदुषी प्राची शुक्ला ने

loksabha election banner

कहा कि कथा से जीवन सुधरता है। अच्छे व बुरे की पहचान करने का विवेक का ज्ञान होता है। आज विदेशी

संस्कृति के अनुसरण से विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो रही है। अपनी संस्कृति व धरोहर पर देश विश्व गुरु रहा है। वैभवशाली अतीत को ध्यान में रखते हुए भारतीय संस्कृति को जीवन उतारना होगा। कथा व्यास ने भारतीयता का पाठ स्मरण कराते हुए कहा कि विदेशी संस्कृति का अनुसरण कर आज का मानव कर्तव्य से विमुख हो रहा है। रावण बनता चला जा रहा है। भारतीय संस्कृति विश्व बन्धुत्व की शिक्षा देती है। प्रसंग को आगे बढाते हुए कहा कि विदेशी संस्कृति अपनत्व की शिक्षा से दूर करते हुए अनैतिक कार्यो की तरफ ले जाती है। उन्होंने

कहा कि जो ईश्वर माता-पिता गुरु का सम्मान नही करता उसका जीवन व्यर्थ है। आज संस्कृति से विमुख होकर घर-घर में रावण जन्म ले रहा है। मानव अनैतिक कार्य कर रहा है। इसको समाप्त करने के लिए श्रीराम कथा को जीवन में उतारना होगा।

इस अवसर पर मुरलीधर द्विवेदी, जिलाधीश पांडेय, सन्तराम तिवारी, संजय ¨सह, रामअधीन पांडेय, लालमन राव, उमेश ¨सह, लाल साहब ¨सह,चंद्रप्रकाश तिवारी, दयाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.