उत्साह से मनाएं त्योहार, विवाद से रहें दूर
संतकबीर नगर: दशहरा और मोहर्रम के त्योहार को लेकर रविवार को दुधारा थाने पर शांति
संतकबीर नगर: दशहरा और मोहर्रम के त्योहार को लेकर रविवार को दुधारा थाने पर शांति कमेटी की बैठक एसडीएम खलीलाबाद उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभी के साथ विचार विमर्श करते हुए समाज के जागरूक लोगों को भी पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम ने कहा कि आपस में मिलकर कोई कार्य करने से इसका आनंद कई गुना बढ़ जाता है। कानून व्यवस्था का पालन करते हुए सभी को पूर्व प्रचलित परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाना चाहिए। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई के विजय का होता है इसे ध्यान में रखकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव ने कहा कि अफवाह फैलाकर विवाद करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। क्षेत्र में कहीं भी कोई विसंगति होने पर लोगों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। थानाध्यक्ष राकेश ¨सह यादव ने सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आम जनता के बीच से पुलिस के सहयोगी बनाकर कुछ लोगों की सेवाएं लेने की बात कही। इस दौरान एखलाक अहमद, भीम बहादुर ¨सह, सुनील प्रधान, छेदी यादव, संजय ¨सह, शिवदास यादव, खुर्शीद अहमद, राजू चौधरी, भागीरथी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।