मजिस्ट्रेट की निगरानी में मनेगा ईद का पर्व
संतकबीर नगर : डीएम मार्कण्डेय शाही ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाने के लिए मजिस्ट्रेट नामित
संतकबीर नगर : डीएम मार्कण्डेय शाही ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाने के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। चंद्र दर्शन के अनुसार यह पर्व 26 जून को मनाया जाना है। डीएम ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानावार मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी है। इसमें डिप्टी कलेक्टर उमेश चंद्र निगम को बखिरा, एसडीएम सियाराम को कोतवाली खलीलाबाद, एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को मेहदावल व एसडीएम रामजीवन को महुली थानाक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
तहसीलदार अर¨वद कुमार ¨सह को दुधारा, तहसीलदार गणेश ¨सह को धर्म¨सहवां तथा तहसीलदार राजेश कुमार गुप्त को धनघटा थानाक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम के दिशा-निर्देश पर इन्होंने रमजान के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचे, इनकी निगरानी में रोजेदारों ने सकुशल पूर्वक अलविदा नमाज अदा किया। इसके इतर ईद पर्व के दिन भी ये मुस्तैदी से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। इन अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी रहेगी।