जनपद से 300 हज यात्री
संतकबीर नगर : धार्मिक यात्रा हज-2017 यात्रा के लिए चयन पूरा हो गया। अब यात्रा में लाटरी के बाद 263
संतकबीर नगर : धार्मिक यात्रा हज-2017 यात्रा के लिए चयन पूरा हो गया। अब यात्रा में लाटरी के बाद 263 का चयनित हुए। 27 का चयन कोटे से किया गया। अब यात्रा में शरीक होने का बेसब्री से इंतजार है। साहिबे निसाब पल-पल अपने खुदाबंदगी की टकटकी लगाए हुए।
हज समिति प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। हाजियों की संख्या को देखते हुए आन लाइन आवेदन लिया गया है। तीन वर्ष से फार्म भरने के बाद लकी ड्रा में न आने वाले एवं 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले यात्रियों को बिना किसी अवरोध के हज यात्रा का मौका दिया गया है। आल इंडिया हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस बार भी हज यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन के साथ वरीयता क्रम का पालन किया है।
हज कमेटी खलीलाबाद के मीडिया प्रभारी अख्तर आलम ने बताया कि हज समिति के अनुसार इस बार यात्रा आनलाइन आवेदन को वरीयता के अनुसार खास अहमियत दी गई है। जाएगी। हाजियों को खलीलाबाद में प्रशिक्षण देकर तौर-तरीके की जानकारी दी जाती है।