मोदी-योगी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे द
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विस्तार के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह और क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सहयोगी बनकर कार्य करने का आह्वान किया। योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दिया गया।पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रांतीय प्रशिक्षण में प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह ने कहा कि केंद्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सहयोगी की भूमिका का निर्वाह करना होगा। समाज के निचली इकाई तक लोगों को खुशहाल करने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। भाजपा एक एक राष्ट्रवादी पार्टी है जो देश को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए सरकारों के माध्यम से कार्य कर रही है। भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर भारतीय राजनीति को नये आयाम दिए। विकास आधारित राजनीति की नींव भी भारतीय जनता पार्टी ने रखी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को समान अवसर एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है। प्रो. केएन ¨सह ने कहा कि एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन है। भारतीय संस्कृति एक गौरव सम्पन्न ज्ञान की परंपरा है। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी, श्रीराम चौहान, कामेश्वर ¨सह, डा. धर्मेन्द्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सुबाष यदुवंश, शिवकुमार पाठक, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, दुर्गा राय, राम जियावन मौर्य, देवेन्द्र यादव, चिरंजीव चौरसिया, आनंद स्वरूप शुक्ल, सत्येन्द्र सिन्हा, रामललित चौधरी, पवन कसौधन, विनोद शंकर दूबे, राम कुंवर, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, सेतवान राय, जगदम्बा श्रीवास्तव, हेमन्त चतुर्वेदी, अनिरूद्ध निषाद, सुनीता श्रीवास्तव, निर्मला द्विवेदी, जनार्दन तिवारी, अखिलेश तिवारी, विजय बहादुर दूबे, संतोष दत्त राय, गणेश पान्डेय, अम्बरीश, सचिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।