निष्कासन पर रसोइयों ने जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी
संतकबीर नगर : मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के सदस्यों की बैठक बुधवार को खलीलाबाद पूमावि में हुई
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM (IST)
संतकबीर नगर : मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के सदस्यों की बैठक बुधवार को खलीलाबाद पूमावि में हुई। बैठक में निष्कासन आदि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नवीनीकरण न होने पर रसोईयों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया। संबोधित करते हुए रमा गोंड ने कहा कि रसोइयों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नित्य कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। उत्पीड़न चरम पर है। समस्या का निदान न होने पर बीएसए कार्यालय पर घेराव किया जाएगा।
बैठक में रम्भा, रीमा, बरफा देवी, विध्यवासिनी, फूला देवी, इसरावती, सोनमती, घरभरन, मुन्नका देवी, रीता, दुर्गावती, संजू, सरस्वती, मनसा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें