18 स्थाई, 64 संविदाकर्मियों के सहारे सफाई व्यवस्था
संतकबीर नगर : शहर में सफाई कर्मियों की कमी है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से साफ-सफाई व्यवस्था मे
संतकबीर नगर : शहर में सफाई कर्मियों की कमी है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से साफ-सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों को जूझना पड़ रहा है। 18 नियमित व 64 संविदा कर्मी के सहारे व्यवस्था चल रही है। ऐसे में ठेकदारी से साफ-सफाई कराई जा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र की आबादी तकरीबन साठ हजार के आस-पास पहुंच गई। 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी 49 हजार के करीब है। मानक के तहत 10 हजार आबादी पर 18 से 20 कर्मचारी तैनात होने चाहिए। ¨कतु यहां अवकाश ग्रहण के बाद संख्या घटती जा रही और तैनाती नहीं हो रही है। नियमित कर्मियों की संख्या घटने से समस्या खड़ी हो गई है। जबकि संविदा कर्मी महज 100 के सापेक्ष 64 ही है। इसमें 20 किमी नाला व 25 वार्ड की सफाई की जिम्मेदारी है। संख्या कम होने से एक तो अधिक कार्य करना पड़ रहा दूसरे अथक प्रयास के बाद भी समुचित सफाई नही हो पा रही है। कर्मचारियों की तैनाती न होने से ठेकेदारी व्यवस्था से दोनों समय साफ-सफाई कराई जा रही है।
--
साफ- सफाई में नहीं आने पाएगी कमी
शहर में नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। कार्य की निगरानी भी हो रही है। जहां भी कमी पाई जाएगी। कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। इसमें कहीं से कमी नहीं आने दी जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका खलीलाबाद।