वि¨हम आज मनाएगा विजय दिवस
संतकबीर नगर : विश्व ¨हदू महासंघ कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को खलीलाबाद में हुई। बैठक में प्रदेश सरक
संतकबीर नगर : विश्व ¨हदू महासंघ कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को खलीलाबाद में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करके 27 अप्रैल को विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की गई। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारियां बांटी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा सेवक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के ऋण माफ करने एंटी रोमियो गठन, अवैध बूचड़खानों की बंदी आदि कार्यों के लिए पूमावि खलीलाबाद में 12 बजे से अभिनंदन समारोह होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, मंडल प्रभारी सुनील कुमार शुक्ला व अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दिन मेहदावल के टवरिया चौराहा से सुबह नौ बजे जुलूस भी निकलेगा। कार्यक्रम को लेकर जिला संयोजक विपिन चंद शुक्ल के नेतृत्व में व्यवस्था बनाई गई।