यहां नहीं रुकती एक्सप्रेस ट्रेन
संतकबीरनगर : गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर जिला मुख्यालय से आठ किमी दूरी पर स्थित रेलवे स्टेशन चुरेब
संतकबीरनगर :
गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर जिला मुख्यालय से आठ किमी दूरी पर स्थित रेलवे स्टेशन चुरेब पर सुविधाओं का अभाव है। क्षेत्र की आबादी व यहां के यात्रियों की संख्या देखते हुए जो व्यवस्था की गयी वह नगण्य है। यहां पेयजल, शौचालय
व बैठने की व्यवस्था नदारद है। इससे यात्रियों को दुर्गति झेलनी पड़ रही है।
प्लेट फार्म ऊंचा नीचा होने से आए दिन यात्री गिरकर चुटहिल होते रहते है। खलीलाबाद से पश्चिमी छोर पर
स्थित रेलवे स्टेशन चुरेब पर आने वाले यात्री विभिन्न सुविधाओं के अभाव में कठिनाईयों का सामना करते है। प्लेटफार्म व रेलवे लाइन के बराबर होने के कारण यात्रियों को रेल पर चढ़ते-उतरते समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। स्टेशन पर लोगों के लिए जलपान गृह, पेयजल, बैठने, प्रतीक्षालय, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था न होने से यहा पर आने वाले यात्रियों को दुर्गति झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन पर दिन ढलते ही स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है। यहां पर निरीक्षण में अधिकारियों ने आश्वासन तो
दिया पर कार्य नहीं पूरे हो सके।