शुक्रवार तक किया जा सकेगा छात्रवृत्ति में सुधार
संतकबीर नगर : शैक्षिक सत्र 2016-17 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में डाटा सुधार के लिए प्
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM (IST)
संतकबीर नगर : शैक्षिक सत्र 2016-17 की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में डाटा सुधार के लिए प्रधानाचार्यों को अंतिम मौका मिला है। त्रुटियों का सुधार आनलाइन शुक्रवार तक किया जा सकेगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। पूर्व दशम व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में कक्षा 9 व दस में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आनलाइन फीड डाटा में त्रुटियों का सुधार के बाद विवरण जमा कराया जा रहा है। अब दशमोत्तर छात्रवृत्ति से संबंधित फीड कराए गए डाटा में त्रुटियों का सुधार करके संबंधित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें