बंदरों का आतंक, बढ़ी मुश्किलें
संतकबीर नगर : तहसील से थाना परिसर तक बंदर आंतक का पर्याय बने हुए हैं। इससे राहगीरों की समस्या बढ
संतकबीर नगर :
तहसील से थाना परिसर तक बंदर आंतक का पर्याय बने हुए हैं। इससे राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। घर में रखे कपड़ों को बचाना कठिन हो गया है। समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार कहा। इसके बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए विभाग कोई रुचि नहीं ले रहा है। तहसील क्षेत्र के पुरानी बाग में लाल बंदरों का बसेरा बना हुआ है। सड़क पार करते समय अगर तेज गति से कोई दो पहिया वाहन सवार आ गया तो गिर कर चुटहिल हो जाता है। सड़क से पैकेट में सामान लेकर गुजर रहा है, तो बंदर उस पर झपट्टा मार देते हैं। सामान न छोड़ने पर उसे काट कर घायल कर दे रहे हैं। इसी प्रकार बंदरों का झुंड घरों मे घुस कर कपड़ों को फाड़कर अस्त व्यस्त कर दे रहे हैं। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई है।