Move to Jagran APP

चीन निर्मित सामग्रियों से करें परहेज

संतकबीर नगर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधान मंडल दल नेता प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह सैनी

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 11:07 PM (IST)
चीन निर्मित सामग्रियों से करें परहेज

संतकबीर नगर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधान मंडल दल नेता प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह सैनी का डीघा बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर गगनभेदी नारे लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष के गोरखपुर समीक्षा बैठक में जाने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी के नेतृत्व में डीघा पर एकत्र होकर स्वागत किया। यहां संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देकर मार्ग दर्शन लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी का कुशलक्षेम पूछकर उत्साह से नीतियों से जन-जन को अवगत कराने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रहित में चीन निर्मित सामग्रियों का परहेज कर स्वदेशी सामानों के उपयोग की अपील की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कुमार अशोक पांडेय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन ¨सह, पूर्व उप चेयरमैन घनश्याम दास, प्रदीप कन्नौजिया, सत¨वदर पाल ¨सह जज्जी, विवेकानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मंझरिया चौराहा पर गंगा ¨सह सैंथवार ने सहयोगियों के साथ स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.