डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार
संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार करन
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 11:08 PM (IST)
संतकबीर नगर :
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार करने के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन स्तर से कई मार्गो पर सहमति बन जाने के बाद भी इसे लेकर कोई शासनादेश नही जारी किया गया। इसे लेकर अब सभी के सामने कार्यबहिष्कार करने के सिवा दूसरा कोई और रास्ता शेष नहीं बचा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि उ.प्र.डि.महासंघ इंजीनियर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के निदेश पर विधान सभा चुनाव में भी कार्य नही करने का निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें