सपा के इशारे पर पुलिस ने भाजपाइयों पर भांजी लाठी
संतकबीर नगर : कानून-व्यवस्था सामान्य रखने में विफल सपा के इशारे पर पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठी भांज
संतकबीर नगर :
कानून-व्यवस्था सामान्य रखने में विफल सपा के इशारे पर पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठी भांजी। प्रदेश सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की घटना निंदनीय है। सभी मोर्चो पर विफल प्रदेश सरकार की इस घृणित कार्य से भाजपा ही नहीं सभी वर्ग के लोग आहत हैं। मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की जाती है।
नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष व भाजपा नेता विवेकानंद वर्मा ने ये बातें गुरुवार को कहीं। उन्होंने आगे कहाकि लखनऊ में हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई। विधानसभा के समक्ष हुए लाठी चार्ज की घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। प्रदेश में भाजपा की भी सरकार रही लेकिन कभी भी दूसरे दल के लोगों पर शांतिपूर्ण तरीके से किए गए प्रदर्शन में लाठीचार्ज की नौबत नहीं आई। यह घटना साबित करती है कि प्रदेश की सपा सरकार अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन को जबरन दबाना चाहती है।
---------------------