कलम बंद हड़ताल करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
संत कबीर नगर :महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को मेहदावल तहसील परिसर में हुई। इस दौरान
संत कबीर नगर :महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को मेहदावल तहसील परिसर में हुई। इस दौरान सभी ने दो सितंबर को खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल पर आयोजित धरने को सफल बनाने और तीन सितंबर से कलमबंद हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए उषा मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वादा करने के बाद भी अभी तक आगनबाड़ी कर्मियों के लिए कुछ नहीं किया गया। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने का वादा भी पूरा नहीं हो पाया है। अपने हक और अधिकार के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश संगठन के आवाहन पर दो सितंबर को ही जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल पर धरने का आयोजन किया गया है। 3 सितंबर से सभी कार्यकर्ता और सहायिका कलमबंद हड़ताल करने का कार्य करेंगी। मांगों को पूरा होने तक हड़ताल का कार्यक्रम अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। इस दौरान ¨वदू दूवी, सरिता तिवारी, मीरा देवी, साजिदा खातून,मीना देवी,निर्मलादेवी, सतभावती देवी,संजीदा, कविता, प्रभावती देवी, कौशल्या,सुनील कुमार श्रीवास्तव,रेणुका तिवारी समेत अनेक कर्मी मौजूद रहे।