सावन माह में शिव की आराधना फलदायी
संतकबीर नगर: सावन मास पूरी तरह से भगवान शिव का महीना है। माह में शिव सर्वत्र व्याप्त होकर भक्तों का
संतकबीर नगर: सावन मास पूरी तरह से भगवान शिव का महीना है। माह में शिव सर्वत्र व्याप्त होकर भक्तों का कल्याण करते हैं। उनकी कृपा से प्राणियों का कल्याण संभव है। जो भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना करते है उन्हें धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
उक्त बातें आचार्य गौरीशंकर शास्त्री ने मंगलवार को खलीलाबाद के शिव मंदिर में कथा के दौरान कही। उन्होंने ने कहा कि भगवान शिव तीनों लोक के गुरु हैं। मानव कल्याण के लिए भगवान शिव की पूजा आवश्यक है। देवाधिदेव ने समूचे विश्व के कल्याण के लिए विष पान किया। उनकी कृपा से मानव जीवन का उद्धार संभव है।
जिला मुख्यालय पर सावन की महत्ता के विषय में आचार्य दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सावन पूरे तरह से शंकर जी का माह है। इस महीने में पुण्य, यज्ञ, दान, अनुष्ठान जो भी होता है वह निश्चित रूप से कल्याणकारी होता है। इस माह में भगवान शिव सर्वत्र व्याप्त रहते है, जो भी व्यक्ति कल्याणकारी भावना से आराधना करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस माह में जो भी व्यक्ति भी सच्चे मन से किसी भी शिव मंदिर में बेलपत्र चढ़ाता है उसे धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी, ओंकार नाथ पांडे, विजय पाल, समयदेव, श्रीमती सुमन, राधिका, नेहा पांडेय, खुशबू पांडेय सहित अनेक भक्त व आयोजक मंडल के सदस्यगण मौजूद रहे।