प्रजातंत्रवादी व समाज सुधारक के रूप याद किए जाएंगे साहूजी
संतकबीर नगर : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनी। समाज में समा
संतकबीर नगर : राजर्षि छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनी। समाज में समानता लाने वाले युग प्रवर्तक की संज्ञा देकर याद कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
खलीलाबाद में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता था। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। वे ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया उनकी देन है।
शहर में समय माता मंदिर परिसर में अपना दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच बृजभवन पटेल ने कहा कि शाहूजी पहले ऐसे शासन थे जिन्होंने समाज में समानता की आवाज उठाई। आरक्षण जैसी व्यवस्था लागू कराने की हिम्मत जुटाई। आज हमें अपने अधिकार के प्रति सजग रहना होगा। वोट की कीमत को दिखाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष अनिल देव एडवोकेट ने कहा कि शाहूजी कमजोर, दलित व मजदूरों के हित में कार्य करते हुए पहचान दिलाई।
गरीब छात्रों के छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के लिए कार्य किया।
इस मौके पर चंद्रशेखर आर्य, रामकरन चौरसिया, राजेश वर्मा, श्याम देई, रामबलि आदि मौजूद रहे।
बुद्धा महामानव कल्याण संस्थान ने चिकित्सालय पर जयंती मनाकर व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। डा. डीके गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी की तरह आरक्षण व सहयोग की भावना आम लोगों में जागृत होनी चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा।
इस मौके पर केपी ¨सह, डा. सुखदेव प्रसाद, रामकिशुन, विकास निगम, डा. अन्नू आदि मौजूद रहे। चुरेब संवाददाता के अनुसार छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कालेज कांटगंगा में जयंती मनाई गई। बसपा मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी व मंडल सचिव सुरेश चंद्र राव, गंगा प्रसाद, रामरक्षा ने कहा कि राजा छत्रपति सच्चे समाज सुधारक रहे। अपने दरबार में सभी के हित में कार्य किया। इस मौके पर बजरंगी प्रसाद, मोनिका, नीरज, अशोक, दीपा, इंद्रमणि यादव, शैलेश गौतम आदि मौजूद रहें।
इसी क्रम में डा. भीमराव अंबेडकर पुराधा समिति के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद में जयंती मनाया। प्रदीप कुमार भारती ने कहा कि महाराज बाल विवाह पर ईमानदारी से प्रतिबंधित लगाया गया। उन्होंने अंतरजातिय विवाह और विधवा पुनर्विवाह के पक्ष में समर्थन की आवाज उठाई थी।
इस मौके पर अमरदीप, आशुतोष पासवान आदि मौजूद रहे।