मेधा का किया गया सम्मान
संतकबीर नगर : प्रांतीय प्रतिभा खोज में बाल विद्यालय प्रसाद पुर के चयनित बच्चों को फैजाबाद में उपहार
संतकबीर नगर : प्रांतीय प्रतिभा खोज में बाल विद्यालय प्रसाद पुर के चयनित बच्चों को फैजाबाद में उपहार दे कर उन्हे सम्मानित किया गया। उपहार पार कर जब वह अपने क्षेत्र धनघटा में वापस लौटे तो क्षेत्र के लोगो ने भी उनका सम्मान किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
2016 में संपन्न कराई गई प्रतिभा खोज की परीक्षा में पिछडे़ क्षेत्र में स्थित प्रसादपुर बाल विद्यालय के 40 छात्र तथा 22 छात्राओं ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया था। इन बच्चों को सम्मानित करने के लिए फैजाबाद के सुंदरलाल कामता प्रसाद प्रेक्षा गृह मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा रूबी को लैपटाप, द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा विभा को टैबलेट तथा तीसरा स्थान पाने वाली छात्रा चंदा देवी को वाटर प्यूरीफायर दे कर सम्मानित किया गया। तो वही इसी स्कूल के अन्य बच्चो को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। जिसमें पल्लवी, आदर्श ¨सह, विनीता, स्वयंवर स्वराज,प्रतिभा शिखा, कुमारी श्वेता, सिद्धांत चौधरी, प्रेम कुमार सहित सभी उत्तीर्ण बच्चों को सम्मानित किया गया। जब बच्चे उपहार ले कर अपने घर वापस लौटे तो इस उपलब्धि की क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की। प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस समय उपहार का वितरण उत्तर प्रदेश वित्त विहीन प्रवंधक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। प्रतिभाएं किसी की मोहताज नही होती। पिछड़े क्षेत्र के बच्चों ने आज प्रदेश में अपना नाम रोशन किया। यह उनके परिश्रम की ही देन है। इस मौके पर कृष्ण चंद यादव,विजय कुमार,सूर्यपाल सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।