Move to Jagran APP

यातायात के लिए चुनौती बना मुखलिसपुर पुल

धनघटा : धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कुआनों नदी पर बना जर्जर पुल यातायात चुनौती बन गया हैं। प्रशासन

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 10:59 PM (IST)
यातायात के लिए चुनौती बना मुखलिसपुर पुल

धनघटा : धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कुआनों नदी पर बना जर्जर पुल यातायात चुनौती बन गया हैं। प्रशासन ने पुल की जर्जरता को देखते हुए पिछले दिनों चार पहिया वाहनों को पुल से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसी दशा में खलीलाबाद जाने वाला मार्ग प्रभावित होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आलम यह है कि प्रति दिन मुखलिसपुर पर वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी है। बिड़हर घाट से होकर आने वाले अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, ईलाहाबाद आदि जिलों के वहनों को काफी दुर्गति का सामना करने को मजबूर होना पढ़ रहा है।

loksabha election banner

मुखलिसपुर पुल के रास्ते जनपद मुख्यालय पहुंचने का एक मात्र विकल्प यातायात की सुविधा महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। लेकिन लगभग पचास वर्ष पूर्व में बने मुखलिसपुर पुल की हालत जर्जर होने के बाद प्रशासन ने चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दिया है। इससे यातयात के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। नए पुल मे बनने की देरी अब व्यापारियों राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों के पर भारी पड़ने की आशंका है।

इंजीनीयर एके सिह का कहना है कि विभाग को धन मिलने के तुरंत बाद ही काम को शुरू कर दिया गया है। समय के अंदर काम को पूरा कर जनता के आने जाने की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.