80 किलो प्रतिबंधित मांस व गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
बखिरा : बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर के पास महदेवा तिराहे पर गुरुवार को भोर में पुलिस की छापेमारी मे
बखिरा : बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर के पास महदेवा तिराहे पर गुरुवार को भोर में पुलिस की छापेमारी में मोटर साइकिल से ले जा रहे प्रतिबंधित मांस व गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन तस्कर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र दुर्गजोत की तरफ से कुछ लोग मोटर साइकिल से गोमांस ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अजय राणा, अर¨वद यादव, राघवेंद्र पांडेय, अमरनाथ यादव के साथ नन्दौर के पास महदेवा तिराहे पर घेराबन्दी की गई। थोड़ी देर बाद दो मोटर साइकिल आती दिखाई दिया। टार्च जलाकर रोकने का प्रयास करने पर भागने लगे। घेराबंदी कर मु: अक्की राजू पुत्र मोहिम निवासी दुर्गजोत को बिना नम्बर की डिस्कवर गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो किलो गांजा एव बोरे मे 80 किलो गोमांस बरामद किया गया।