1,850 हैंडपंप खराब,पानी के लिए सांसत
संतकबीरनगर:जल निगम के दफ्तर में बुधवार को कई जगहों के प्रधान और ग्रामीण प्लास्टिक बोतल में गंदा पान
संतकबीरनगर:जल निगम के दफ्तर में बुधवार को कई जगहों के प्रधान और ग्रामीण प्लास्टिक बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंच गए। इन्होंने अपने यहां के खराब इंडिया मार्क हैंडपंपों से हो रही परेशानी को बताया। इनके प्रार्थना पत्र पर एक्सइएन ने तुरंत ठीक कराने की कार्यवाही शुरु कर दी। बहरहाल जनपद में लगे 26,861 इंडिया मार्क हैंडपंप में से 850 स्थायी तथा 1000 अस्थाई रुप से खराब चल रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट में 1,850 हैंडपंप जरुरत के समय जवाब दे दिए हैं। धरातल पर इससे अधिक हैंडपंप खराब होने की बात कही जा रही है। खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत डीघा के प्रधान ध्यानचंद्र ने एक्सइएन से कहाकि उनके यहां प्राथमिक विद्यालय-डीघा में कई माह से हैंडपंप खराब है, बच्चे और अभिभावक साफ पानी के लिए रोजाना परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा गांव में बालेंद्र मिश्र के घर के सामने लगा हैंडपंप भी बेपानी हो गया है। वहीं इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत कटबंध के कुछ ग्रामीण प्लास्टिक बोतल में मिट्टी युक्त गंदा पानी एक्सइएन के टेबल पर रखते हुए कहाकि गांव में राकेश ¨सह के घर के पास लगा हैंडपंप इस तरह का पानी दे रहा है। तीन माह से वे तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन ठीक नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने बताया कि खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत कसैला में अंबेडकर मुíत, भकोले तथा जग नारायण के घर के पास लगा इंडिया मार्क हैंडपंप बेपानी चल रहा है। 28 फीट गहराई में मिल जाने वाला पानी अब 32 फीट नीचे जा पहुंचा है। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच जलस्तर में जारी गिरावट से कई हैंडपंप बेपानी हो गए हैं तो कई गंदा पानी दे रहे हैं। प्रधान अपने-अपने ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंपों की सूची दें सभी हैंडपंप ठीक करा दिए जाएंगे।