Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट में गरजी भाकियू

महराजगंज : कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता खूब गरजे। किसानों की भूमि पर दबंग

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 10:16 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में  गरजी भाकियू

महराजगंज : कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता खूब गरजे। किसानों की भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की और कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष राम अशीष ने कहा कि सदर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत माधोनगर में स्थित किसानों की भूमि पर कई दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया। किसानों ने कई बार इस कब्जे को हटवाने के लिए थाना दिवस व तहसील दिवस में शिकायत दर्ज करायी लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। हर बार अधिकारियों ने सात दिन के भीतर कब्जा हटाने का भरोसा टेकर टरकाते रहे। किसानों के इस दर्द को भारतीय किसान यूनियन ने समझा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अब तो यह धरना तब तक चलेगा जब तक किसानों की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा खाली नहीं हो जाता। तहसील स्तरीय अधिकारी भी दबंगों का सहयोग कर रहे हैं इससे किसानों की मुशिकलें बढ़ती जा रही हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस ग्राम सभा मुजुरी माधोनगर की सीमा पर स्थित खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर धर्मशाला का निर्माण कराया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों का भला होगा और भूमि का उपयोग भी हो जाएगा। इसके साथ ही कुछ और भी भूमि है जिसे स्व. महेंद्र ¨सह टिकैत स्मारक स्थल घोषित किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.