पालीथिन का बताया दुष्प्रभाव, सुझाया उपाय
संतकबीर नगर : ब्लू¨मग बड्स एकेडमी औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया
संतकबीर नगर : ब्लू¨मग बड्स एकेडमी औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां पालीथीन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। साथ ही हानिकारक प्रदूषित पालीथीन के उपयोग न करने के लिए आह्वान किया। अंत में संकल्प लिया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि पालीथीन का प्रयोग सभी के लिए खतरनाक है। इसका प्रयोग विश्व पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह नष्ट नही होता और पर्यावरणीय प्रदूषण का एक प्रमुख घटक है। कोआर्डिनेटर विकास ¨सह कहा कि पालीथीन बैग प्रयोग पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। इसके प्रति सभी को सजगता से कार्य करने की जरूरत है। इसमें स्वयं से पहल करने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने कहा कि पालीथीन वैज्ञानिक तथ्य का प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बैग निर्माण में एक मिनट से भी कम समय लगता है। ¨कतु नष्ट हजार साल में भी नहीं होता है। इस दुष्प्रभाव से बचाना हमारा परम दायित्व है। इस मौके पर लेखाकार आलम खां, सुमन पटेल, सीता मल्ल, नवनीत मिश्र, खुर्शीद फात्मा, अनुपमा ¨सह, प्रीति त्रिपाठी, मनीष पांडेय, प्रियंका पांडेय, अरुण भट्ट, अमित मिश्रा से विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।