प्रधान पद के 627, सदस्य पद के लिए 271 पर्चे बिके
संतकबीर नगर: प्रधान व सदस्य पद के लिए अंतिम चरण मे होने वाल हैंसर व पौली ब्लाक के चुनाव के लिए पर्च
संतकबीर नगर: प्रधान व सदस्य पद के लिए अंतिम चरण मे होने वाल हैंसर व पौली ब्लाक के चुनाव के लिए पर्चे की बिक्री मंगलवार को पहले दिन शुरू किया गया। पहले दिन पर्चा खरीदने के लिए काफी लोग उत्साहित दिखे। पौली के आरओ ने बताया कि प्रधान पद के लिए 219 तथा सदस्य पद के लिए 102 पर्चों की बिक्री की हुई।
हैंसर बाजार के आरओ दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 408 तथा सदस्य के लिए 219 पर्चों की बिक्री की गई। इस प्रकार दोनों ब्लाकों मे प्रधान पद के लिए 627 तथा सदस्य पद के लिए 271 पर्चे बिके।
नहीं रही पुलिस की व्यवस्था
पर्चा खरीदने के लिए मंगलवार से दोनों ब्लाकों में शासन स्तर से तिथि का निर्धारण किया गया था, लेकिन मौके पर एक भी पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई थी।