जहरीली हुई आमी, मर रहीं मछलियां
मगहर: आमी नदी में जल दूषित होने से मछलियां मरने लगी हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
मगहर:
आमी नदी में जल दूषित होने से मछलियां मरने लगी हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
मगहर आमी नदी में लगभग एक पखवारे से इकाइयों का गंदा पानी न छोडे़ जाने से पानी मटमैला हो चुका था। इससे नदी में रहने वाले छोटे जीव भी पनपने लगे थे। बुधवार की सुबह दो दिन पूर्व काली हो चुकी नदी में छोटे जीव मरकर उपर आने लगे हैं। नदी पर पहुंचे अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, प्रदीप गुप्ता, गौरव पांडे ने बताया कि आज सुबह टहलने के लिये नदी तट पर मरी मछलियां दिखी। तडप कर दम तोड़ती मछलियों को देखकर मन खिन्न हो गया। गांधी जयंती के दिन आमी नदी के प्रदूषण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे राजेश कुमार उर्फ गुडडू वर्मा ने बताया कि आज नदी में प्रदूषण से मछलियां मर रहीं हैं। यह प्रशासन की विफलता का परिणाम है।