पेंशन के लिए भटक रहे पात्र
सेमरियावां :क्षेत्र में हजारों पात्र पेंशन के लिए भटक रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी उन्हें पेंशन नह
सेमरियावां :क्षेत्र में हजारों पात्र पेंशन के लिए भटक रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिल सकी है। पेंशन न मिलने से उन्हें अपना गुजारा में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
शासन के निर्देश बाद भी पेंशन का लाभ पात्रों की जगह अपात्रों को मिल रहा है। पात्र जानकारी के अभाव में भटकते रहते हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। आधा दर्जन लोगों घर झोपड़ी का टूटा फूटा है और भूमिहीन है। बीमार रहने के कारण लोगों से मांग कर दो वक्त की रोटी खा लेती हूं। विधवा पेंशन के लिए कई बार प्रधान सेक्रेट्री ने फार्म तो भरवाया किन्तु आज तक कुछ पता नहीं। सुखना देवी, राजवंती का कहना है कि पेंशन के लिए हम लोगों का नाम कई बार सूची में दर्ज किया गया। फार्म भी भरवाया गया किन्तु फूटी कौड़ी नहीं मिला। मजबूर होकर पेंशन का लालच छोड़ अब अपने घर बैठ गए हैं।