दंबगो ने छप्पर का मकान गिराया
धनघटा: थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा मगर्वी में मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के छ
धनघटा:
थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा मगर्वी में मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के छप्पर का मकान को गिरा दिया। विरोध करने पर दबंगों ने गृहस्वामी महिला की जम कर पिटाई किया और फरार होगा। इस घटना से गांव में तनाव है। घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को दे दी गई है़, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नही हो सकी थी।
थाने मे दी गई तहरीर में छपरा मगर्वी निवासिनी चानमती पत्नी राम नरायन ने लिखा है कि वह अपना पुराना छप्पर का मकान गिरा कर नया छप्पर का मकान बना रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोग मेरे घर पर चढ आए। छप्पर के मकान को ढहा कर बांस बल्ली को उखाड़ कर फेक दिया विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर काफी दबंग किस्म के व्यक्ति है। जिनकी थाने तक पहुंच है। पीडित महिला ने जान माल का खतरे की बात कहकर न्याय की गुहार लगाई है।