भाकियू ने मिल पर जड़ा ताला
संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को खलीलाबाद शुगर मिल गेट पर 12 सूत्
संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को खलीलाबाद शुगर मिल गेट पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार को किसानों विरोधी बताते हुए प्रशासन व मिल प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल पर ताला जड़ा।
कार्यक्रम को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने कहाकि मिल प्रबंधन द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करके उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शुगर मिल से निकाल कर बाहर भेजा गया समान वापस लाया जाए। चोरी से समान निकालने के जुर्म में मिल प्रबंधक व प्रबंधन के खिलाफ चोरी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहाकि प्रशासन द्वारा मिल प्रबंधक के साथ मिलकर समान भेजवाने का काम किया जा रहा है, इसे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। शुगर मिल को प्रशासन के द्वारा कब्जे में लेकर किसी भी हालत में वर्ष 2015 - 16 में चलाया जाए। शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए, नहीं तो 11 जुलाई को कार्यकर्ताओं द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर प्रशासन की नींद हराम किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राम¨सह, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष किसान, शिव शंकर मिश्रा, भारतेंद्र प्रताप ¨सह, जिला सचिव ब्रह्मदीन किसान, अजय चौधरी, विनोद कुमार, ब्रहमानंद किसान, गंगा राम, गिरधारी, अश्वनी, प्रदीप कुमार, सुदेश कुमार,संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, विश्वनाथ यादव उपस्थित रहे।