छापेमारी में मिट्टी का तेल बरामद
संतकबीर नगर : बखिरा क्षेत्र के ग्राम बरईपार में जिलाधिकारी डा. सरोज कुमार के निर्देश पर मंगलवार क
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 10:24 PM (IST)
संतकबीर नगर : बखिरा क्षेत्र के ग्राम बरईपार में जिलाधिकारी डा. सरोज कुमार के निर्देश पर मंगलवार को छापेमारी हुई। इस दौरान दौरान पुलिस ने दो सौ लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ ग्राम बरईपार में एक व्यक्ति के घर पर छापामारी की गई। यहां 2 सौ लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया गया है। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार गुप्ता, राम शंकर भी मौजूद रहे। इसकी रिपोर्ट आपूर्ति निरीक्षक ने उप जिलाधिकारी की दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा कायम नही हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें