न्यायालय की शरण लेंगे सफाई कर्मचारी
संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मी वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार क
संत कबीर नगर :
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मी वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को खलीलाबाद गोला रगडगंज में हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में कोटा निर्धारित न हाने पर रोष जताया। कोटा निर्धारण न होने पर न्यायालय की शरण में पहुंचने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण में देरी जा रही है। संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि में हदावल के ग्राम कुसैना में तैनात सफाई कर्मी महेंद्र यादव बीएलओ के साथ एक दबंग ने पीटकर घायल कर दिया। दोषी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो संगठन संगठन आंदोलन का रुख अख्तियार करेगा।
मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, सीताराम, दिलीप चौधरी, पवन भारती, भजुराम गौतम, चंद्रसेन पटेल, लालचंद्र चौधरी, दिलीप यादव, रामभरोस, मनोज यादव, लालमन, रामछैल, ओपी ¨सह, दिनेश ¨सह आदि उपस्थित थे।