तहसील परिसर की अनदेखी ¨चताजनक
मै खलीलाबाद का रहने वाला हूं। तहसील परिसर में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार है। यहां जल निक
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 10:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 10:21 PM (IST)
मै खलीलाबाद का रहने वाला हूं। तहसील परिसर में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार है। यहां जल निकासी की व्यवस्था न रहने से परिसर में जलजमाव हो रहा है। इससे समस्या बढ़ गई है। फरियादियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। तहसील परिसर के मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर की सड़क टूटी हुई हैं। एसडीएम न्यायालय के सामने पानी लगने से गंदगी है। यहां कीचड़ व पानी तथा वाहनों का जमावड़ा होने से फरियादियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। साथ ही एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय जाने के लिए वाहनों से टकराना पड़ता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- प्रेमनाथ तिवारी,
(-लेखक न्याय विभाग में कार्यरत हैं। )
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें