समय आने पर ताकत का एहसास कराएगा मुसलमान
संत कबीर नगर: कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम दलित का वोट लेकर कई वर्षों तक शासन किया। मुसलमानों की सुध
संत कबीर नगर:
कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम दलित का वोट लेकर कई वर्षों तक शासन किया। मुसलमानों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सभी दलों ने समय पडने पर मुसलमानों का अपने हिसाब से इस्तेमाल किया। अब मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। समय आने पर अपनी ताकत का एहसास कराएगा।
उक्त बातें गुरुवार को दुधारा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल के प्रदेश संयोजक शौकत अली ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमने भी इस मुल्क की आजादी के लिए खून दिया है। यह मुल्क हमारा है, हम किरायेदार नहीं हैं। आने वाले चुनाव में हम सभी राजनीतिक दलों को मुंहतोड जवाब देंगे। हम एकता की बात करते हैं, देश तोडने की नहीं। अपने अधिकारों के लिए समाज के लोगों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। कार्यकम्र का संचालन जावेद अख्तर ने किया। इस मौके पर आयोजक मेराज अहमद, तबरेज खान, संयोजक हकीकुल्लाह शाह, जुल्फकार ऊप भुट्टू, वलीलउल्लाह, रियाजुद्दीन, मोहम्मद सईद, तफसीर अहमद के अलावा क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।