अल्पसंख्यकों के हित में कार्य कर रही सपा
संत कबीर नगर : समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को पार्टी
संत कबीर नगर :
समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मौलाना अब्दुल हक ने कहा कि सपा सभी वर्ग की पार्टी है। पार्टी की सरकार बनने पर अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के सुख-दुख को पहचाना है। यह अल्पसंख्यक समुदाय के लिए खुशी की बात है। कार्यकर्ता योजनाओं को जन जन में पहुंचाने का कार्य करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर तथा संचालन सैय्यद मु.दानिश ने किया।बैठक में मो. अकरम सिद्दीकी, मुस्ताक अहमद, विधान सभा अध्यक्ष रियाज अहमद, अबरार आलम, अबू बकर, मारूफ प्रधान, विक्रम, इरशाद अहमद, सैय्यद मुमताज, सलामत खन, फारुक, राहत हुसैन, इस्लाम, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।