डीएम ने दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी अजयदीप ¨सह गुरुवार को निर्माणधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। निर्माण
संत कबीर नगर :
जिलाधिकारी अजयदीप ¨सह गुरुवार को निर्माणधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही आवागमन की सुविधा बनाते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने को निर्देशित किया। साथ ही आवागमन सुविधा के लिए स्थाना के अनुसार सड़क चौड़ी करके दो सप्ताह भीतर मार्ग बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रात: काल नगर के मुखलिसपुर तिराहा पहुंचे। उन्होंने निर्माण सामग्रियों व किए जा रहे कार्यों का विधिवत निरीक्षण कर जानकारियां लिया। दिसम्बर 2015 तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर को समय से पूरा करने के कार्य की गति तेज करने को कहा। मार्ग पर गड्डों को भरने का निर्देश दिया। सर्विस रोड, वाहनों के आवागमन व्यवस्था सुचारु रुप से करने के साथ जनसमस्या को देखते हुए दो सप्ताह के भीतर नूर मस्जिद से घोरखल तक सड़क का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद औद्योगिक आस्थान पहुंच कर नपा व डूडा से कराए जा रहे निर्माण को देखा। औद्योगिक आस्थान में बंद उद्योग को चलाने व आवासों को हटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।