वाहन की चपेट में आने से घायल
कांटे : कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत बूधा कला के निकट शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पार क
कांटे :
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत बूधा कला के निकट शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से पचास वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।
दुधारा थानाक्षेत्र के ग्राम रजापुर सरैया निवासी महेंद्र पांडेय पुत्र फूलचंद पांडेय बस्ती से अपने घर वापस जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा चौराहे को पार करते समय गोरखपुर की तरफ जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल के पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।