गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर दी गई जानकारी
संत कबीर नगर: सरकार द्वारा कुपोषण से बचाव के लिए रविवार को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र औरही पर गर्
संत कबीर नगर:
सरकार द्वारा कुपोषण से बचाव के लिए रविवार को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र औरही पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने की योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन महिलाओं को फल आदि देकर गोद भराई करने के बाद उन्हें सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कविता चौरसिया ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल में सतर्कता की जरुरत होती है। शिशु का पोषण मां के स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। गर्भावस्था के नौवें माह में गोद भराई करने का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव के बारे में जागरुक करने का है। नियमित रूप से टीके लगवाने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। प्रसूताओं को अपने बच्चों को घातक रोगों से बचाव के लिए नियमित रूप से टीक लगवाने चाहिए। टीकाकरण और जानकारी के लिए बुधवार और शनिवार को एफएमडी का आयोजन किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चौरंगी भोजन लेना चाहिए जिससे शरीर को संतुलित आहार मिल सके। मात्र पेट भरने से ही कुपोषण से बचाव संभव नहीं है। समय समय पर चिकित्सक से सलाह भी लिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मीरा देवी, शारदा देवी, परमच्योति, रेखा, सोना देवी की गोंद भराई किया गया। इस दौरान आशा बहू निर्मला देवी, इमिरती देवी समेत अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।