अब अस्पताल में नहीं बनेगा जन्म प्रमाण पत्र
सेमरियावां: अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने पर शासन ने रोक लगा दिया है। जन्म प्रमाण पत्र जार
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:11 PM (IST)
सेमरियावां:
अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने पर शासन ने रोक लगा दिया है। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया गया है।
उक्त जानकारी रविवार को जारी विज्ञप्ति में देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एस रहमान ने बताया कि अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र शासन के निर्देश पर 22 फरवरी 2015 से बनना बंद हो गया है। लोगों को अपने ग्राम पंचायत में तैनात ब्लाक कर्मी से मिलकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें