अमन व मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम
संत कबीर नगर: इस्लाम अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। अल्लाह ने सभी को इंसान बना कर दुनिया में भे
संत कबीर नगर:
इस्लाम अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। अल्लाह ने सभी को इंसान बना कर दुनिया में भेजा। नबी की सुन्नतों पर अमल करने वाला ही सच्चा मुसलमान बन कर दुनिया में अमन और मुहब्बत का पैगाम दे सकता है। अल्लाह और नबी के बताये
रास्ते पर चलने से हमारे अंदर छुपी बुराइयां खुद ही खत्म हो जायेंगी। आज हम दुनिया के मसलों में पड़ कर इस्लाम और नबी के बताये रास्तों से भटक रहें हैं। उक्त बातें शनिवार की रात मदरसा दारूल उलूम बरकातिया मोईदुल इस्लाम में आयोजित उर्स सैय्यदी बरकाती जलसे को खिताब
करते हुए मुफ्ती सैय्यद सिबतैन हैदर ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम को मानने वाला अल्लाह के
बंदों पर कभी जुल्म नहीं करता है। अल्लाह के नबी ने मुहम्मद सल्लल्लाहु
अलैहि वसल्लम को दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा है। हम उनकी सुन्नतों पर अमल करने वाले बन जाएं तो हम इंसानियत के सच्चे हामी बन जाएंगे। इसके अलावा जलसे को मौलाना जाहिद अली, मौलाना अमानुल्लाह, मौलाना अब्दुर्रहीम, कारी अख्तर नसीम बरकाती ने खिताब किया। रफीक अहमद जहांगीरी, सैय्यद वसी बरकाती, मौलाना मंसूर आलम ने नातेपाक से सबको बेदार किया। जलसे की सदारत अल्हाज सूफी सखावत अली ने किया। जलसे का आगाज तिलावते कुराने पाक से किया गया।