बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
संत कबीर नगर: सर्व शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसमथान में स्कूल चलो जागरू
संत कबीर नगर:
सर्व शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसमथान में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत सदस्य जेआर अंबेडकर ने झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, आगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा मित्र व प्रेरक समेत अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय पर हाथों में तख्तियां ले करके गांव में जाने के लिए तैयार हुए। बच्चों ने कहा कि मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में नाम लिखाओ के नारे लगाते हुए भैसमथान, परसा चौराहे व वंजरिया गांव होते हुए ग्राम प्रधान के अबदुल मोईद उर्फ पप्पू खां के घर पर एकत्र हुए जहां पर ग्राम प्रधान ने सभी बच्चों को जलपान कराया व पुरस्कार भी दिया। उसके बाद रैली गांव से निकल कर विद्यालय पर पहुंची। रैली को संबोधित करते हुए सपा नेता पप्पू खां ने कहा जिब तक गामीणों अंचल में बच्चों को स्कूल जाने के लिए जागरूक नहीं किया जाएगा तब तक अभिभावक अपने नौनिहालों को स्कूल मे पढ़ने के लिए नही भेजेंगे।
इसी क्रम मे साथा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय मुड़िलाकला में भी स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाध्यापक हीरालाल भारती व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से महेंद्र कुमार, लक्ष्मी यादव, सुनीता, ग्राम प्रधान बीरेंद्र कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।