होली के रंग में रंगे कार्यालय व विद्यालय
संत कबीर नगर : होली का पर्व का अवकाश होने पर बुधवार को कार्यालय एवं विद्यालयों में जमकर होली खेल
संत कबीर नगर :
होली का पर्व का अवकाश होने पर बुधवार को कार्यालय एवं विद्यालयों में जमकर होली खेली गई। फाग व होली गीत गाकर महापर्व का हुआ अभिनंदन किया गया। छोटे-बडे़ सभी रंग व गुलाल से सराबोर होकर घर पहुंचे। पर्व के मद्देनजर गुरुवार को शुक्रवार को अवकाश घोषित है। कई स्कूलों में भी अध्यापकों एवं बच्चों ने होली खेल कर एक-दूसरे को बधाई दी। रंग व अबीर लगाने में छोटे बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था।
आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक पर्व होली को लेकर सभी में उत्साह है। बुधवार से होली अवकाश होने पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर किया। कलक्ट्रेट, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, खलीलाबाद ब्लाक परिसर, भारतीय जीवन बीमा निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, आरटीओ, तहसील परिसर, कचहरी परिसर, व्यापार कर, डायट, बीएसए कार्यालय होली का माहौल रहा। इसी तरह स्थानीय सिटी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने समय माता मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिला प्रभारी छेदी प्रसाद यादव व जिला संयोजक इंद्रमणि गौतम ने होली पर्व के महत्व को बताते हुए चैत्र वर्ष प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष पर प्रकाश डालकर भेद भाव भुलाकर पर्व मनाने की अपील किया। इस मौके पर जय¨हद प्रसाद, दिनेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र, कपिल निषाद, धर्म देव मिश्रा, दिनेश चौधरी, राजेश कुमार, संजय चौहान, राम आसरे, विक्रम चौधरी, रामकेश प्रसाद अग्रहरि, श्रीकेश यादव, मनोज कुमार, राघवेंद्र चौहान, रामसहाय, सुरेश कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।
ब्लू¨मग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में बुधवार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे से अबीर गुलाल लगाया। शिक्षिक -शिक्षकाओं ने महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाओं के साथ कर आशीवर्चन दिया। प्रबंधक निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि होली पवित्र त्यौहार है।
जो सभी धर्म के लोगों को एक सूत्र में पिरोपित करता है। पर्व आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। पुरानी बातें भुलकर सभी को मिलजुल कर आनंद लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने रचनात्मक समाज के निर्माण के लिए प्रेम व सौहार्द से पर्व मनाने की अपील किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डीसी पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, शरद त्रिपाठी, पीयूष राय, नेहा राय, सुमन पटेल, विजया त्रिपाठी, डा. नागेंद्र ¨सह, विनोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
खलीलाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यापकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर लगा गले मिले। वाद्य यंत्रों पर सामूहिक होली गीत का गान किया गया। आइल फाल्गुन महिनवा ., सखि फागुन आया.., पर शिक्षक झूम उठे। यहां साकेत राय, इंदेश पांडेय आदि ने फाग से समा बांधा। जितेंद्र ¨सह व राजेश पांडेय ने प्रभु राखो लाज हमारी, खेलत रंग गुलाल-अबीर गाकर खूब मनोरंजन किया।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार, सुभद्रा ¨सह, मेराज अहमद, प्राशिसं अध्यक्ष नर¨सह यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहें। अखिल भारतीय शिक्षक संघ के संगठक जितेंद्र कुमार ¨सह के नेतृत्व में बरदहिया बाजार में एक दूसरे को गुलाल लगा होली मिलन में मिल जुल कर रहने का संकल्प लिया गया।