राजस्व वसूली में नपा व विद्युत विभाग अव्वल
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी अजयदीप ¨सह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की मासिक समीक्ष
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी अजयदीप ¨सह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा की। राजस्व वसूली में नगर पालिका खलीलाबाद एवं विद्युत विभाग अव्वल रहे। जबकि व्यापार कर एवं स्टाम्प निबंध विभाग ने 99 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को फटकार लगाया। अधिकारियों को दस मार्च तक समस्त शिकायतों के निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शिकायत संदर्भों की समीक्षा करते हुए तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा शासन स्तर से की जा रही है। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी। न्यायिक कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने न्यायालयों में समय से बैठकर वादों का निस्तारण करें। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि मुख्यमंत्री स्तर की 110, शासन स्तर के 118, विधायक स्तर से 68 मामले लंबित हैं। राजस्व वसूल में मनोरंजन कर विभाग 68, वानिकी विभाग 66.86, परिवहन 84 फीसदी लक्ष्य पूर्ति की गई है। सबसे कम वसूली बांट माप विभाग की है। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी अजय कांत सैनी, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी ¨सह, उप जिलाधिकारी रामकेर ¨सह यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।