Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को सदस्यता की सफलता का श्रेय

संत कबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। यहां सदस्यता अभियान पर

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 10:22 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को सदस्यता की सफलता का श्रेय

संत कबीर नगर :

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। यहां सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। जनपद में 1 लाख 25 हजार सदस्य बनने पर सभी के प्रयास की सराहना की गई। अब तीन दिवसों में विधान सभा की मंडलवार बैठक कर सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा।

बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ता समर्पित भाव से इस सदस्यता अभियान से जुड़ा है, इससे तय है कि पार्टी आने वाले समय में कीर्तिमान स्थापित करेगी। जनपद में अभियान के तहत 1.25 लाख के करीब सदस्य बनाएं गए। इसे और आगे बढ़ाने की जरुरत है। सदस्यता को बढ़ाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष कार्य पूरा करेंगे। निर्धारित तीन तिथियों में विधान सभा की मंडलवार बैठक पूरी की जाए। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, रामजियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन ¨सह, अनिरुद्ध शुक्ल, अम्बरीश राय मंटू, प्रदीप कन्नौजिया, गणेश पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दयाराम, धनंजय पांडेय, विजयी पांडेय, अरुण ¨सह, पीएन ¨सह, गंगा ¨सह सैंथवार, अमित श्रीवास्तव, जोखई ¨सह, संत राम वरुण, संत राम वरुण, संत राम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल स्तरीय बैठक आठ मार्च से होगी। आठ मार्च को धनघटा विधान सभा, नौ मार्च को खलीलाबाद विधान सभा तथा 10 मार्च को मेंहदावल विधान सभा के सभी मंडलों की बैठक संबंधित अध्यक्ष की देख रेख में होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.